नोएडा, नवम्बर 25 -- दादरी, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार चला रहे एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वह दिल्ली से खुर्जा जा रहे थे। दिल्ली के करावल नगर निवासी 32 वर्षीय डॉ. अमित प्रसाद बुलंदशहर के खुर्जा स्थित पीएलआरडी अस्पताल में कार्यरत थे। वह शनिवार की शाम खुर्जा से दिल्ली स्थित अपने घर आते थे और रविवार को रुकने के बाद सोमवार सुबह वापस खुर्जा अस्पताल के लिए निकलते थे। सोमवार की सुबह भी वह अपनी कार से खुर्जा जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे धूम मानिकपुर बाईपास पर कार अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह करीब 20 फीट दूर मंदिर की दीवार से टकराकर दो-तीन बार पलट गई। इस दौरान धमाके की भी आवाज आई, ज...