ग्रेटर नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में सोमवार को एक खड़ी कार के नीचे से 27 साल की एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महोबा की रहने वाली दीपा नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। वह अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने दो छोटे भाइयों की इकलौती सहारा थी। रविवार को काम पर निकलने के बाद जब वह घर नहीं लौटी और उसका फोन बंद आया तो उसके भाई ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...