नोएडा, जनवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आठ टीमों ने सोमवार को 23 से अधिक सेक्टरों और गांवों में 120 से अधिक घरों में पेयजल की आकस्मिक जांच की। पेयजल में टीडीएस और अन्य तत्व मानक के अनुसार पाए गए। पेयजल की गुणवत्ता परखने के लिए चार दिवसीय विशेष अभियान समाप्त हो गया। वहीं, प्राधिकरण की ओर से लिए गए नमूने की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कुछ जगहों पर दूषित पानी की शिकायतों के बाद सेक्टरों और गांवों में पानी की गुणवत्ता परखने के लिए आकस्मिक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस पर आठ टीमें बनाकर सेक्टरों, गांवों और सोसाइटियों में चार दिवसीय अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक एके सिंह के नेतृत्व में जांच टीमों ने जल आपूर्ति लाइनों में लीकेज, सीवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.