नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सोसाइटी में एसटीपी के पानी को बिना शोधित ही नालों में बहाया जा रहा है। इसी तरह विक्ट्री वन सोसाइटी के लोगों द्वारा एसटीपी के पानी को साफ किए बिना सीधे नाले में डाला जा रहा है। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में वर्षों से एसटीपी बंद है। प्राधिकरण से शिकायत भी करते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती है। विक्ट्री वन सोसाइटी में पिछले कई वर्षों से एसटीपी प्लांट बंद है, जिसके पानी को लगातार बिल्डर प्रबंधन बिना उपचारित किया ही बिना सीधे नाले में बहाया रहा है। लोगों का आरोप है कि इसकी लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध और लिखित में भी शिकायत लगातर दी जा रही हैं। वहीं, प्राधिकरण के द्वारा कई बार जुर्माना भी लगाया जा चुका है, जिसके बाद भी बिल्डर प्र...