नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आईटी कंपनियों के लिए बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग यानी बीपीओ/कॉलकॉल सेंटर खोलने के लिए शुरू की गई योजना में आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। योजना में दो जनवरी तक पंजीकरण किया जा सकता है। पहले अंतिम तारीख 23 सितंबर थी। नोएडा एयरपोर्ट की वजह से ग्रेटर नोएडा में आवासीय भूखंडों की मांग के साथ औद्योगिक निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आ रही हैं। इसके चलते प्राधिकरण ने बीपीओ/कॉल सेंटर के लिए 22 भूखंडों की योजना लॉन्च की था। इस योजना में 500, 684, 783, 1000, 1042, 1126, 1206 और 1389 वर्गमीटर के भूखंड हैं, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर नॉलेज पार्क-5, टेकजोन-4 और टेकजोन-7 में हैं। इसमें सबसे ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.