नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी में नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन आगामी पांच मई को किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वैश्य समाज के लोगों ने सोमवार को उद्घाटन समारोह का प्रथम निमंत्रण पत्र अग्रोह्य धाम पहुंचकर समर्पित किया। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि वैश्य समाज के सभी लोगों की जड़ अग्रोह्य धाम से जुड़ी हुई हैं। महाराजा अग्रसेन ने अपने शासन काल में वर्तमान में हरियाणा के जिला हिसार के अग्रोह्य को अपनी राजधानी बनाया था। उन्हीं के नाम पर देश के विभिन्न शहरों में धर्मशाला व भवन बने हुए हैं। उसी तर्ज पर ग्रेटर नोएडा में बन रहे श्री महाराजा अग्रसेन भवन के उद्घाटन समारोह का प्रथम निमंत्रण धाम पर भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.