नोएडा, दिसम्बर 16 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के युवा क्रिकेटर तन्मय चौधरी ने दिल्ली कैपिटल्स स्कूल कप प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड की ओर से खेलते हुए ऐतिहासिक पारी खेली। अंडर-19 टी-20 मुकाबले में ताबड़तोड़ 228 रन बनाए। इसमें एक ओवर में लगातार छह छक्के भी शामिल हैैं। इस दोहरी शतकीय पारी खेलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। दिल्ली स्थित डीपीएस आरके पुरम में दिल्ली कैपिटल्स स्कूल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लीग मुकाबले में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-थ्री निवासी तन्मय चौधरी ने द इंडियन स्कूल के खिलाफ स्कूल स्तर पर अंडर-19 वर्ग में मंगलवार को 228 रन की पारी खेलकर टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 74 गेंद पर 23 चौके व 20 छक्कों की मदद से 308 स्ट्राइक रेट 228 रन बनाए। वरुण ...