नोएडा, जनवरी 19 -- प्राधिकरण ने पेयजल पाइपलाइन की निगरानी भी बढ़ाई, आने वाले दिनों में गौड़ चौक समेत आसपास की सोसाइटियों को भी गंगाजल मिलेगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के अल्फा, बीटा,गामा और डेल्टा समेत 15 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति बढ़ेगी। इस समय 60 फीसदी गंगाजल और 40 फीसदी भूजल की आपूर्ति की जा रही है। पहले इन सेक्टरों के घरों में गंगाजल आंशिक मात्रा में पहुंच रहा था। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सोमवार को किसी सेक्टर से दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत नहीं मिली, फिर भी एहतियात के तौर पर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज की समस्या का तुरंत समाधान किया जा रहा है। नलकूपों पर पेयजल का क्लोरीनेशन मानक के अनुसार हो रहा है या नहीं इसकी भी निगरानी की जा रही है। जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इस बीच प्राधिकरण के जल विभाग के अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.