नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पहल की गई है। औद्योगिक इकाइयों और उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब हर महीने के दूसरे सोमवार को बोर्ड रूम में बैठक की जाएगी। इसमें उद्यमी और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद होंगे। उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा। सीईओ एनजी रवि कुमार ने उद्यमियों से इस बैठक में शामिल होने और अपनी औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के लिए तत्पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...