नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में सोमवार को शहर का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू हो गया। इसका शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया। श्रमिक सुविधा केंद्र में कमरे, शौचालय और किचन का निर्माण किया गया है। इसका संचालन उद्यमी संगठन द्वारा किया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी श्रमिक सुविधा केंद्र बनाने की योजना है। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि उद्योग चलाने के लिए कुशल श्रमिक बहुत जरूरी हैं और श्रमिकों को रोजगार की जरूरत है। यह श्रमिक सुविधा केंद्र दोनों की जरूरत को पूरा करेगा। यह सुविधा केंद्र श्रमिकों और उद्यमियों के बीच सेतु का काम करेगा। उद्यमियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.