झांसी, फरवरी 14 -- झांसी/बबीना संवाददाता बबीना से सटे मध्य प्रदेश के आर्मी फायरिंग रेंज जेतपुर में शुक्रवार को तेज धमाका हुआ ओर एक किशोर के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा। आनन-फानन में पास से लोग मदद को दौड़े। करीब आकर देखा तो एक किशोर मृत पड़ा था। उसके पैरों के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। वहीं रामू और मनोज गंभीर रूप से घायल पड़े थे। यह मंजर देख लोग बिलख पड़े। वहीं खबर पाकर वहां पहुंचे परिजन फूट फूट कर रो पड़े। ग्रामीणों ने जैतपुर निवासी गंगू अपने दोस्त मनोज और रामू के साथ घर से कबाड़ बीनने निकला था। पता नहीं था कि अब वह लौटकर नहीं आएगा। जैसे ही खबर उसके घर पहुंची तो परिजन आनन-फानन में घटना स्थल की तरफ दौड़े। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गंगू परिवार के भरण पोषण में हाथ बंटाता था। उसकी मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.