रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई रामगढ़ की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय के समीप हुई। इसकी अध्यक्षता निरंजन प्रसाद ने की। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से ग्रेड-4, ग्रेड-3 में प्रोन्नति को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने का निर्णय हुआ। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे शिक्ष‌कों / शिक्षिकाओं को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन सहित अन्य सुविधा प्रदान करने पर जोर डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में बड़ी संख्या में नियुक्त सहायक आचार्यों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण देकर एवं अन्तर जिता स्थानान्तरण होकर आए शिक्षकों का पदस्थापन पूरी पारदर्शिता के साथ उन सभी विद्यालयों में हुई जहां शिक्षकों की कमी देखी जा रही थी। इसे लेकर संगठन ने स्थापना समिति, विशेषकर उपायुक्त रामगढ़ और जिला शिक्...