गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। प्राथमिक शिक्षकों के ग्रेड 2 में प्रोन्नति को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान जिले में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों के ग्रेड 2 में प्रोन्नति को लेकर वार्ता की। वार्ता में मौजूद झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सह झारोटेफ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में 12 वर्षों से कार्यरत प्राथमिक शिक्षक को विभागीय निर्णय अनुसार ग्रेड 2 (ग्रेड पे 4600) में प्रोन्नति दिया जाना है, जो लगभग 2 वर्ष से लंबित है। इस मामले को लेकर डीएसई मुकुल राज को अवगत कराया गया है। डीएसई ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित शिक्षकों का क्रियाकलाप एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र मिलते ही स्थापना समिति में निर्णय ले...