भागलपुर, जनवरी 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस प्राधिकार द्वारा भागलपुर आयोजना क्षेत्र एवं भागलपुर जिला अन्तर्गत संभावित सभी आयोजना क्षेत्रों की महायोजना एवं अन्य विकास योजनाओं की तैयारी, इसके कार्यान्वयन एवं अन्य विधिपूर्ण कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकार के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे, जबकि प्राधिकार संचालन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) भी अलग से नियुक्त किए जाएंगे। भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार अन्तर्गत संभावित अन्य आयोजना क्षेत्रों के सभी कार्य भागलपुर जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार द्वारा सम्पादित किए जाएंगे। तत्काल नगर निगम भागलपुर का कार्यालय इस प्राधिकार का कार्यालय होगा। जगह चयन होने के बाद इसका अलग कार्यालय बनाया जाएगा। आयोजना क्षेत्र के सतत एवं समावेशी व...