बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। ग्रेटर बरेली परियोजना के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने गुरुवार को परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया। कार्यदायी एजेंसियों को नियमित मॉनीटरिंग के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान बीडीए उपाध्यक्ष डॉ ए मनिकंडन ने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने सेंट्रल पार्क (रुद्र वनम) का भी निरीक्षण किया। यहां हरित क्षेत्र के विस्तार, पौधरोपण, ट्रैक निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से स...