फरीदाबाद, अगस्त 27 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद में बुधवार तड़के दोस्त ने ही शराब व्यापारी को तीन गोली मार दी। व्यापारी को गंभीर हालत में नजदीक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल आरोपी की पत्नी को मनाली घुमाने ले गया था। इससे नाराज होकर उसने गोली मारी है। बीपीटीपी थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यापानी की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। उनका ग्रेटर फरीदाबाद में शराब का ठेका है। इसके अलावा वह शहर में कुछ जगहों पर सैलून भी चलाते हैं। शनिवार को वह ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले अपने सुरक्षाकर्मी सोनू और उसकी पत्नी दुर्गेश के साथ मनाली घूमने गया था। इस दौरान सुरेश अपने दोस्त विनोद की पत्नी मेघा को भी अपने साथ घुमाने ले गया था। बताया जा रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.