फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 64 और 65 में ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट की चारदीवारी बनाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाया जाएगा। इस पर करीब 6.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बताया कि सेक्टर 2, 61, 62, 64, 65 और 64-डी में विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण होगा और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टरों के पार्कों में जिम की मरम्मत और नए उपकरण भी लगाए जाएंगे। सभी कार्यों के टेंडर पूरे हो चुके हैं और होली से पहले शुभारंभ होगा। इस मौके पर स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.