नोएडा। हिन्दुस्तान, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा डिपो से बोडाकी तक मेट्रो रूट को केंद्रीय मंत्रालय ने मौखिक सहमति दे दी है। अब जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-पांच के मेट्रो रूट का काम अटक गया है। इसकी वजह नमो भारत ट्रेन का रूट अब तक फाइनल नहीं होना है। सेक्टर-61 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-पांच तक के रूट को वर्ष 2019 के नवंबर महीने में यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। नॉलेज पार्क-पांच तक जाने वाली मेट्रो का रूट सेक्टर-51 से सीधे सेक्टर-72 बाबा बालकनाथ मंदिर होते हुए पर्थला गोलचक्कर की तरफ बनाया गया। इसके बाद केंद्र सरकार के पास मामला जाने से अटक गया। सेक्टर-51 पर एक्वा और ब्लू लाइन के बीच सही जुड़ाव न होने की वजह से केंद्र सरकार ने इस रूट को खारिज कर दिया। करीब तीन साल पहले नए रूट पर काम शुरू हुआ। इस बार सेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.