ग्रेटर नोएडा। हिन्दुस्तान, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई की है। अधिसूचित क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास बिना अनुमति के बन रहे 60 से अधिक विला को प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई की। यहां रामायणम के नाम से अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई चार हजार वर्ग मीटर जमीन की कीमत 8 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा गांव के खसरा संख्या-1420 और 1421 की लगभग 4000 वर्गमीटर जमीन पर अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। प्राधिकरण ने जानकारी मिलने पर नोटिस जारी कर अवैध निर्माण पर रोक लगा दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.