ग्रेटर नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 16वीं मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 साल के शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने सोसायटी परिसर में एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बेरोजगारी, घरेलू विवाद और सुसाइड पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शत्रुघ्न सिन्हा बीते कुछ समय से बेरोजगार था और इसी वजह से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसके अलावा, उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद भी चल रहा था, जि...