नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले का दूसरा पोस्टमार्टम हाउस ग्रेटर नोएडा में बनेगा। वर्तमान में सेक्टर-94 में पोस्टमार्टम हाउस है। नया पोस्टमार्टम हाउस शुरू करने के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा में बैठक हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग समेत चार मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल हुए। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को मिले पत्र में निर्देशित किया गया है कि जिले के पोस्टमार्टम हाउस को अत्याधुनिक बनाने, फॉरेंसिक चिकित्सा विज्ञान में शैक्षिक कार्य आदि के लिए कार्य होंगे ताकि पोस्टमार्टम हाउस के साथ ही मेडिकल के छात्रों के लिए भी फायदेमंद हो। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में दूसरा हाईटेक पोस्टमार्टम हाउस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में प्रत्येक दिन औसतन 15-20 पोस्टमार्टम होते हैं। एक ही पोस्टमार्टम हाउस होने...