नई दिल्ली, फरवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार दोपहर सेक्टर 36 स्थित एक बेसमेंट में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान पति पत्नी, साली समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। यहां ईसाई धर्म अपनाने के उद्देश्य से लोगों को इकट्ठा किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। सेक्टर में रहने वाले लोगों को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान के बेसमेंट में जाकर जांच की तो पता चला कि वहां पर कुछ ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और करीब 12 लोग प्रार्थना सभा में मौजूद थे। इसके बाद मौके से एक युवक उसकी पत्नी, साली समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.