ग्रेटर नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा के कैमराला गांव में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था तभी सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हरकेश की मौत हो गई जबकि मोहित घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है।पीट-पीटकर कर हत्या दादरी कोतवाली क्षेत्र के कैमराला गांव में रविवार को रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय हरकेश की पीट कर हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी मोहित मारपीट के दौरान घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा का दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.