नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में छह माह से ठप गंगाजल की आपूर्ति फिर सुचारू हो गई। मुख्य पाइपलाइन तीन से अधिक स्थानों पर फटने के कारण आपूर्ति बाधित थी। इसको सही करने में काफी समय लगा। ग्रेटर नोएडा में देहरा से पाइपलाइन डालकर गंगाजल लाया गया है। देहरा और पल्ला के बीच करीब 17 किलोमीटर की दूरी में तीन स्थानों पर मुख्य पाइपलाइन लीक हो गई थी। इससे जुलाई में गंगाजल की आपूर्ति बंद हो गई थी। किसानों के विरोध के चलते लाइन सही करने में लंबा समय लग गया। लंबे समय से जलापूर्ति बंद होने से गंगाजल की पाइपलाइन में मिट्टी जमा हो गई है। इसकी सफाई कराई गई। प्राधिकरण का दावा है कि समस्या का समाधान कर गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अथॉरिटी भूजल की आपूर्ति करती रही है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक जल विभाग विनोद कुमार शर्...