नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा में पशुओं के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। एक ड्राइवर अपने ऑटो से एक कुत्ते को बांधकर घसीटता देखा गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक आदमी द्वारा कुत्ते को ऑटो से बांधकर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कासना थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी नितिन को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो में एक कुत्ते को ऑटो से बांधकर कई मीटर तक घसीटे जाने का दृश्य देखा गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। कुत्ता प्रेमी इस दुस्साहस के लिए ऑटो चालक के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने लगे। उन्होंने आरोपी के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.