नोएडा, जुलाई 31 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अलग अलग जगह जल भराव के कारण शुक्रवार की सुबह जाम की स्थिति रही। सुबह के समय अपने अपने काम पर जाने वाले लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कुछ जगह स्कूल के बच्चे भी जाम में फंसे रहे। दरअसल, गुरुवार की रात हुई बारिश के चलते अलग-अलग जगह बने अंडरपास में पानी भर गया। इसके चलते लोगों ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया। इसकी वजह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर जाम की स्थिति बन गई। सूरजपुर-कासना रोड पर सुबह के समय जाम की स्थिति रही। दादरी तिलपता मार्ग पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ग्रेनो वेस्ट में भी कुछ जगह लोगों को जाम की दिक्कत झेलनी पड़ी। सूरजपुर साइड सी क्षेत्र में अंडरपास में पानी भरने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को...