ग्रेटर नोएडा, अगस्त 18 -- ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 2 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को इसके मोबाइल से कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो वीडियो मिले हैं। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की दो थाना पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। ग्रेटर नोएडा इकोटेक थाना और जारचा थाना पुलिस द्वारा रविवार देर रात क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अभियुक्तों ने पुलिस को देखकर भागने प्रयास किया। इस दौरान पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी। उन्हें घायल अवस्था में इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.