ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 19 -- ग्रेटर नोएडा शहर में जमीन से निकलने वाला पानी (भूजल) पीने लायक नहीं है। इसको लंबे समय तक पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के संयुक्त अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। यह शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल क्लीनिकल एपीजेनेटिक्स में प्रकाशित हुआ है। यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन के दौरान ग्रेटर नोएडा के पांच गांवों दुजाना, साधुपुर, बिसनौली व दो अन्य गांवों से भूजल के नमूने एकत्र किए, जिनकी लैबोरेट्री जांच में मॉनसून के बाद पानी में क्रोमियम (धातु) की मात्रा निर्धारित सुरक्षित मानक से लगभग 60 गुना अधिक पाई गई। इसके साथ ही कैडमियम जैसी विषैली धातु भी खतरनाक स्तर पर मौजूद मिला, जो दीर्घकालिक रूप से कैंसर जैसी गंभीर बीमारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.