ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत राइस चौक के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे बनी झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग से आसपास के इलाके में चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया। इस दौरान कुछ झुग्गियों में सिलेंडर ब्लास्ट होने की भी खबर है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिसरख के राइस चौक के पास आज सड़क किनारे बनी झुग्गियों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से 30 से अधिक झुग्गियां जलकर मलबे में तब्दील हो गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई दे रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आ...