कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। केडीए बोर्ड की गुरुवार को होने वाली 144 वीं बोर्ड की बैठक में शहर के लिए कई सौगातों के प्रस्ताव पेश होंगे। सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ग्रेटर कानपुर विकसित करने की राह भी साफ हो जाएगी। बैठक में पांच हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित इस योजना को सैद्धांतिक सहमति मिलनी लगभग तय है। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर मंथन होगा। भीमसेन और आउटर रिंग रोड के बीच ग्रेटर कानपुर विकसित करने का प्रस्ताव इसमें सबसे अहम है। डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने पर भी सहमति मिल सकती है। इसके साथ ही उन्नाव की सीमा में देवारा कला और खैरहा ऐतमाली में मेसर्स केएमएम बसीर एंड संस द्वारा विकसित की जाने वाली टाउनशिप के लिए 85.19 एकड़ जमीन का भू-उपयोग भी...