गुड़गांव, दिसम्बर 16 -- गुरुग्राम। ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण की जमीन का अधिग्रहण अगले पांच महीने में हो जाएगा। दूसरे चरण के तहत जमीन अधिग्रहण की धारा छह का नोटिफिकेशन अगले साल फरवरी माह तक जारी कर दिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की प्रशासक वैशाली सिंह ने मंगलवार शाम को शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रखी। ढेसी ने विकास कार्यों के मुद्दों को लेकर सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय में बैठक बुलाई थी। बता दें कि ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण (गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुरुग्राम-सोहना रोड को जोड़ने के लिए) के तहत छह गांवों की 276 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इनमें गांव बहरामपुर की करीब 26 एकड़, उल्लावास की करीब 17 एकड़, कादरपुर की करीब 77 एकड़, मैदावास की करीब 50 एकड़, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.