जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- जमशेदपुर। द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेंस के पीजी वाणिज्य विभाग में सेमेस्टर चार (सत्र 2023-2025) की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में नई राहों और संभावनाओं की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में पीजी वाणिज्य संकाय की अध्यापिकाएं डॉ. सुशीला हंसदा, डॉ. संगीता बिरुआ, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. पूर्वा दुबे और सुदीप्ता दास उपस्थित रहीं। सभी शिक्षिकाओं ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत प्रस्तुत किए तथा अपनी स्मृतियां साझा कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.