जमशेदपुर, जुलाई 29 -- ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-4 की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसके अंतर्गत अनेक शैक्षणिक व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी के निर्देशन में छात्राओं ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भागीदारी की।इस अवसर पर "सेव टाइगर, सेव योरसेल्फ " विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसे जीवविज्ञानी एवं शिक्षा अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने प्रस्तुत किया। इसके साथ ही बाघों पर आधारित कीपर टाइप टॉक का भी आयोजन हुआ, जिसमें टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर डॉ. संजय कुमार महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.