जमशेदपुर, जनवरी 28 -- ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के एनएसएस यूनिट 1 के द्वारा गोद लिए गांव प्रधानटोला परसुडीह में सात दिवसीय कैंप का शुभारंभ किया गया। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ अर्चना सिन्हा द्वारा यूनिट 1 के वोलेंटियर को शुभकामना देते हुए गांव में समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया। पहले दिन वोलेंटीयर्स ने परसुडीह मिडिल स्कूल कैंपस की साफ सफाई की एवम पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर निशा कोंगारी के द्वारा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.