जमशेदपुर, जनवरी 8 -- ग्रेजुएट कॉलेज में बीएड सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए बची हुई सीटों पर ओपन राउंड काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार मेधा सूची जारी की गई है। यह सूची महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रो. प्रतिमा सिंहा, वोकेशनल को-ऑर्डिनेटर प्रो. फरजाना नईम और कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की प्रतिनिधि डॉ. मौसमी पॉल की देखरेख में जारी की गई। विभागाध्यक्ष डॉ. विशेश्वर यादव ने बताया कि मेधा सूची महाविद्यालय के सूचना पट पर लगा दी गई है। छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वे दिए गए निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर नामांकन सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.