लखनऊ, मार्च 25 -- अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने सीएम से शिक्षकों के रिटायर होने पर ग्रेच्युटी के भुगतान का शासनदेश जारी करने की मांग उठायी है। संगठन के पदाधिकारी अरविन्द कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि 60 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले राज्य कर्मियों और सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षणेत्तर कर्मियों को रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी का भुगतान किया जा रहा है। स्कूलों के शिक्षकों के सेवानिवृत्त के समय भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.