नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सोमवार को पेल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 विकेट से पटखनी देकर कंगारू टीम के विश्व कप के सुपर-8 में पहंचने की संभावनाओं पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप के सुपर 8 के मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेगी या नहीं इसका फैसला अब मंगलवार (17 फरवरी) को खेले जाने वाले जिम्बाब्वे बनम आयरलैंड मैच से तय होगा। कल के मुकाबले में अगर जिम्बाब्वे की टीम आयरलैंड को हरा देती है तब ऑस्ट्रेलिया का खेल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका तीन में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम ने 2 मैचों में लगातार 2 जीत हासिल की है और चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब तक तीन मुकाबले ...