मोतिहारी, जून 22 -- मोतिहारी,निप्र। ग्रीष्मावकाश के बाद सभी कॉलेज शनिवार से खुल गये। जिससे कॉलेज बंद होने से पसरे सन्नाटे के बाद अब चहल-पहल दिखने लगी है। हालांकि पहले दिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं व कर्मियों की कम उपस्थिति रही। छात्रों की कम उपस्थिति से इक्का-दुक्का कक्षाएं ही संचालित हो पायीं। एमएस कॉलेज में दिखी चहल-पहल: शहर के एमएस कॉलेज में ग्रीष्मावकाश के बाद पहले दिन चहल-पहल दिखी। हालांकि छात्र-छात्राओं की संख्या कम थी। प्राचार्य डॉ. मृगेंद्र कुमार ने बताया कि सीमित रूप से कक्षाएं संचालित की गयी। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम रही। सोमवार से उपस्थिति बढ़ेगी। महिला कॉलेज में शैक्षणिक कार्य शुरू: जिले के एकमात्र डिग्री महिला महाविद्यालय डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज ग्रीष्मावकाश के बाद शनिवार को खुल गया। छात्राएं भी आयीं, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.