देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। नगर निगम की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सोमवार से बुधवार तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसकी थीम दून शहर में ग्रीन स्पेस को बढ़ावा देना है। नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोग और निगम के अधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य शहर में सरकारी जमीनों को अतिक्रमणमुक्त करवाने के साथ हरियाली को बढ़ावा देना है। अधिकारी ने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से यह काम पूरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.