गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर वार्ड स्थित ग्रीन सिटी के पास की कॉलोनी में नाले से निकली गाद को खाली भूमि पर एकत्र कर दिया गया है। इस कारण क्षेत्र में गंदगी फैल गई है और वर्षा का पानी ठहरने लगा है। परेशान लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या समाधान की मांग की है। नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि डा. आरडी चौहान, पुष्पा मिश्रा, कमलेश्वरी नायक, मंदाकिनी, सीमा और शैलेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि नाले की गाद यहां डालने पर रोक लगाई जाए और स्थल की सफाई तुरंत कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.