मैनपुरी, फरवरी 10 -- शहर को एक बड़ा तोहफा मिलेगा। कूड़ा निस्तारण अभियान के तहत नगर पालिका ट्रांसपोर्ट नगर में प्लांट लगवा रही है। 2.85 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्लांट में घरों से उठाए जाने वाले कूड़े से बायो गैस तैयार होगी। इसके लिए निजी कंपनी से समझौता होगा। कंपनी से एक्शन प्लान मांगा गया है। पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने इस प्लांट को शहर की सफाई व्यवस्था का मील का पत्थर करार दिया और कहा कि आने वाले दिनों में मैनपुरी शहर क्लीन और ग्रीन होगा। उन्होंने शहरवासियों से भी इसके लिए सहयोग मांगा है। पालिका प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण और बायो गैस प्लांट की स्थापना का एक प्रस्ताव तैयार किया है। ये प्लांट ट्रांसपोर्ट नगर में स्थापित करने के लिए जगह का चिह्नांकन कर लिया गया है। पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.