बिजनौर, दिसम्बर 12 -- जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण की तैयारी में वन विभाग जुट गया है। वन विभाग की नर्सरी में करीब 72 लाख पौध तैयार की जा रही है। 20 नर्सरी में करीब 72 लाख पौध तैयार होंगी। एसडीओ ज्ञान सिंह लगातार निरीक्षण कर पौध तैयार करा रहे हैं। फलदार पौधों केसाथ औषधिए पौधे भी नर्सरी में तैयार हो रहे हैं। जिले में होने वाले पौधारोपण केलिए वन विभाग के अधिकारी करीब 20 नर्सरी में पौध तैयार करा रहे हैं। करीब 72 लाख पौध तैयार होगी। छायादार पौधों से लेकर फलदार और औषधिए पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वहीं कीमती लकड़ी की पौध भी तैयार हो रही है। वन विभाग की नर्सरी में मिलिया डुबिया, महोगनी, पीपल, पाकड़, काला शीशम, बांस, बेल, इमली, जामुन, बरगद, सहजन आदि के पौधे तैयार हो रहे हैं। एसडीओ ज्ञान सिंह लगातार नर्सरी का निरीक्षण कर अपने सुपरविजन में पौध तैया...