नवादा, जनवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल 2026 में एक आस जग गयी है कि नवादा शहर को लगातार रहने वाली जाम से मुक्ति मिल जाएगी। नए साल में ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। जाम से राहत मिलने पर यातायात काफी सुगम हो जाएगी। नवादा-कादिरगंज-जमुई ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण से शहर से होकर जमुई, लखीसराय और देवघर के लिए जाना नहीं होगा, तो बड़ी राहत मिलेगी। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण हर दिन लगने वाला जाम नासूर बन कर रह गया है। इसके निदान को लेकर पिछले दिनों जिलाधिकारी ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है। बाईपास के निर्माण से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दूरस्थ क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, जो शहरवासियों के लिए भी राहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.