लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रायल प्रूडेंस डिग्री कालेज मैदान पर चल रही अंडर 16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का लीग मुकाबला ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी व ला मार्टिना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ला मार्टिना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ला मार्टिना क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। ला माटिना क्रिकेट अकादमी की तरफ से सर्वाधिक 32 रन, धैर्य रावत ने 31, समर्थ सिंह 22 व आराध्य श्रीवास्तव ने 22 रन बनाए। ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपांशु, अंशदीप, आयुष ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन फील्ड क्रिकेट अकादमी 120 रन बनकर ऑल आउट हो गई। ग्रीन फील्ड की ओर से खेलते हुए अंशुमा...