मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता आधुनिक कृषि की समस्याओं का स्थायी और पर्यावरण अनुकूल समाधान ग्रीन नैनो-प्रौद्योगिकी है। ये बातें शनिवार को एमपीएस साइंस कॉलेज के रिसर्च डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी सेल की ओर से आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार ने कही। व्याख्यान का विषय था ग्रीन नैनो प्रौद्योगिकी। डॉ. कुमार, पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च एसोसिएट, कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी, यूएसए ने नैनो उर्वरकों, नैनो-कीटनाशकों एवं नैनो-सेंसरों के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि किस प्रकार यह तकनीक पौधों के स्वास्थ्य, मृदा की गुणवत्ता, जल संरक्षण और उत्पादन वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साथ ही कृषि को रसायन मुक्त और टिकाऊ बनाने की दिशा में कारगर हो सकती है। प्राचार्य प्रो. नलिन विलोचन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.