देहरादून, अक्टूबर 1 -- देहरादून। प्रकृति की हरियाली और स्वच्छता का संदेश समेटे हुए प्रिंसिपल्स प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से द पेस्टल वीड स्कूल में 2 अक्टूबर दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर से आरम्भ होगा। स्कूल के अध्यक्ष और पीपीएसए के अध्यक्ष डॉ प्रेम कश्यप ने बताया कि छह वर्गों में विभाजित इस दौड़ में कक्षा 2 से 12 तक के विद्यार्थी अपनी ऊर्जा और जोश से संदेश देंगे कि स्वच्छता और हरियाली ही जीवन का आधार है। इसमें ग्रुप A (कक्षा 10-12, लड़के): 10 किमी - मसूरी डायवर्जन रोड, राजपुर रोड, ओल्ड राजपुर होते हुए वापसी। ग्रुप B (कक्षा 10-12, लड़कियाँ): 3 किमी - राम तीर्थ आश्रम से कुठाल गेट होकर विद्यालय तक। ग्रुप C (कक्षा 7-9, लड़के): 5 किमी - ओल्ड मसूरी रोड से कुठाल गेट होकर विद्यालय तक। ग्रु...