हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी। भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। निगम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को ग्रीन-डे मनाने का प्रण लिया गया है। इसी क्रम में निगम ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को हर शुक्रवार को साईकिल, पैदल व सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करते हुए कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया। सभी ने आश्वस्त किया कि वे इस संकल्प का पालन करते हुए कार्यालय आवागमन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...