लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आईआईएम रोड से किसान पथ तक बनाए जा रहे ग्रीन कॉरिडोर में दो रोटरी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगी। इसमें से एक रोटरी हनुमान सेतु और दूसरी निशातगंज पर तैयार की जा रही है। निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर के पहल चरण आईआईएम रोड से पक्का पुल तक काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में पक्का पुल से हुनमान सेतु तक और तीसरे चरण में निशातगंज से समतामूलक चौक तक का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। दूसरे और तीसरे चरण में ही पहली रोटरी हनुमान सेतु पर मंदिर के पास और दूसरी निशातगंज पुल पर बनाई जा रही है। दोनों का ही निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। हनुमान सेतु रोटरी 14 डायमीटर की बनाई जा रही है। इसके चारों तरफ 12 चौड़ी रोड होगी, जो कि तीन लेन की होगी। निशातगंज रोटरी 16 डायमीटर की होगी। इसके चारों तरफ 12.5 मीटर की रोड होगी,...