दरभंगा, फरवरी 22 -- लहेरियासराय। रामनगर स्थित महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को बहुआयामी कार्यक्रम हुआ। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने 'ग्रीन कैंपस डेवलपमेंट प्रोग्राम' का शुभारंभ किया तथा पौधरोपण कर संस्थान परिसर में 1800 पौधे लगाने और संरक्षण किए जाने की शुरुआत की। इस अवसर पर संस्थान द्वारा मिथिला इन्वायरमेंटल एंड नेचर सोसाइटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए तथा हस्ताक्षरित प्रति का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया। सांसद डॉ. ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए संस्थान की इस पहल की सराहना की। उन्होंने संस्थान में संचालित पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम सूर्यघर योजना स्टार्टअप इंडिया तथा स्किल डेवलपमेंट की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की...