चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा। जन वितरण प्रणाली की दुकानो से ग्रीन कार्डधारकों को माह जून,24 का खाद्यान्न वितरण 15 अप्रैल तक किया जाएगा। ग्रीन कार्डधारकों को माह अप्रैल,25 का खाद्यान्न वितरण 16 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत लाल कार्डधारी(पीएचएच) और पीला कार्ड धारकों (अंत्योदय) के बीच माह मार्च ,25 के खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 31 मार्च थी जिसके लिए 10 अप्रैल तक का अवधि विस्तार दिया गया है।अब यह वितरण 10 अप्रैल तक चलेगा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत लाल कार्डधारी(पीएचएच) और पीला कार्ड धारकों (अंत्योदय) के बीच माह अप्रैल ,25 का खाद्यान्न वितरण चल रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.